न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़: चाय की दुकान पर गाल पर जबरन Kiss, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का गला पकड़कर जबरन गाल पर किस किया। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

August 3, 2026 4:22 AM
चाय की दुकान पर छेड़खानी करना वाला युवक गिरफ्तार
---Advertisement---11

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में छात्रा के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास एक युवक पहुंचा और कथित तौर पर उसका गला पकड़कर जबरन गाल पर किस कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दोस्तों के सामने की अशोभनीय हरकत

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने दोस्तों और सहेली के साथ चाय पी रही थी। इसी दौरान सामने के गेट से आरोपी आया और अचानक युवती का गला पकड़कर उसके गाल पर जबरन किस कर दिया। छात्रा ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, जिससे वह कुर्सी से नीचे गिर गई।शोर सुनकर छात्रा के दोस्त और सहेली मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई सहेली के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पूरी घटना चाय दुकान के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान 23 वर्षीय हेमंत क्षत्रिय, निवासी इंदिरा नगर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी हेमंत क्षत्रिय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment