न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

महिला का अपहरण या …..: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गयी महिला हुई गायब , परिजनों ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला लापता हो गई। महिला बच्ची को ट्यूशन छोड़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

October 5, 2026 3:27 PM
बिलासपुर में महिला के किडनैपिंग की आशंका
---Advertisement---11

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से 32 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपनी बच्ची को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला शिवम वाटिका कॉलोनी की रहने वाली है। वह बच्ची को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन छोड़ने के बाद वह कहां गई, इस संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

महिला के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। काफी खोजबीन के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका भी जताई है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के लापता होने के कारणों और उसके आखिरी बार देखे जाने की जानकारी जुटा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही महिला की तलाश के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।

फिलहाल महिला के लापता होने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। महिला के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment