न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bilaspur Police: गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल चलाया तो खैर नहीं, पुलिस रख रही पैनी नज़र, 5 महीने में 2621 लोगों पर हुई कार्रवाई

July 6, 2026 9:22 AM
---Advertisement---

बिलासपुर। सड़क पर गाड़ी चलाते मोबाइल चलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस वाहन चालकों पर अब कड़ी नजर रख रही है। पिछले 5 महीने में 2621 वाहन चालकों पर एक्शन हुआ है। सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर यातायात पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। पिछले पांच महीनों में ऐसे 2,621 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है, जो ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करते या उसका इस्तेमाल करते पाए गए।

यातायात विभाग के अनुसार, शहरभर में लगे आईटीएमएस (ITMS) कैमरों के जरिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। कैमरों की मदद से मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में पूरी तरह से पारदर्शित रखी जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरतते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।यातायात पुलिस की नजर केवल मोबाइल फोन पर ही नहीं, बल्कि एयरबड और ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने वालों पर भी है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वे मोबाइल का इस्तेमाल न करें और एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को बिना किसी बाधा के रास्ता दें।यातायात विभाग का कहना है कि मोबाइल पर ध्यान देना सड़क से ध्यान हटने का सबसे बड़ा कारण है, जिससे गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment