रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महिला मोर्चा के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी आदेश में महिला मोर्चा की संगठनात्मक जिम्मेदारियां विभिन्न नेताओं को सौंपी गई हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रायपुर संभाग की जिम्मेदारी हेमलता चंद्राकर को सौंपी गई है, जबकि सुषमा खलखो को रायपुर संभाग का सहप्रभारी बनाया गया है।दुर्ग संभाग की कमान शीतल नायक को दी गई है। वहीं वर्षा सिंह को दुर्ग संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
बस्तर संभाग का प्रभारी रंजीता रंधावा को बनाया गया है, जबकि जानकी कोरसा को बस्तर संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी फुलेश्वरी पैंकरा को दी गई है। उनके साथ किरण साहू को सहप्रभारी बनाया गया है।सरगुजा संभाग की प्रभारी किरण मरकाम होंगी, जबकि रजनी तिवारी को सरगुजा संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
जारी सूची के अनुसार नियुक्तियां
- नाम नई जिम्मेदारी जिला
- हेमलता चंद्राकर रायपुर संभाग प्रभारी रायपुर शहर
- सुषमा खलखो रायपुर संभाग सहप्रभारी रायगढ़
- शीतल नायक दुर्ग संभाग प्रभारी बालोद
- वर्षा सिंह दुर्ग संभाग सहप्रभारी मुंगेली
- रंजीता रंधावा बस्तर संभाग प्रभारी कांकेर
- जानकी कोरसा बस्तर संभाग सहप्रभारी बीजापुर
- फुलेश्वरी पैंकरा बिलासपुर संभाग प्रभारी सरगुजा
- किरण साहू बिलासपुर संभाग सहप्रभारी राजनांदगांव
- किरण मरकाम सरगुजा संभाग प्रभारी कोरबा
- रजनी तिवारी सरगुजा संभाग सहप्रभारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा संगठन का मानना है कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम महिला मोर्चा के विस्तार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं के समन्वय का कार्य करेगी।










