न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क हादसे में घायल हो गए। कमर और पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

July 29, 2026 12:55 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
---Advertisement---11

जगदलपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर में उस समय हुई, जब वे बागेश्वर धाम से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में किरण देव के कमर और पैर में चोट आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें ललितपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यदि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि आगे का उपचार वहां कराया जा सके।

फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

खबरें अपडेट हो रही है, पेज रिफ्रेश करते रहें

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment