न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस को भूपेश कार्यकाल की दिलायी याद, बोले, …तब तो थानों के रेट तय होते थे

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस शासन को लेकर कई राजनीतिक आरोप लगाए।

July 17, 2026 2:57 PM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव केवल औपचारिकता है और इसके पीछे कोई ठोस आधार नहीं है।चर्चा में भाग लेते हुए कौशिक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में माफिया तंत्र को संरक्षण मिला।

..तब तो थानों के रेट तय होते थे

धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान थानों के रेट तय होने की बातें उनके अपने विधायक भी सार्वजनिक रूप से कहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठते रहे और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई।उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने ही जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर सकी, उसे जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर कर दिया।

साय सरकार जनहित में काम कर रही 

भाजपा विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और माताओं के हित में कई निर्णय लिए हैं। उनके अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों में तेजी आई है।

कांग्रेस शासन में विकास नहीं, विनाश हुआ

धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विकास की बजाय विनाश की ओर बढ़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment