न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भूपेश सरकार में तो 8-8 बड़े अफसर जेल गए थे’, अविश्वास प्रस्ताव पर डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भूपेश सरकार, प्रधानमंत्री आवास योजना और कथित शराब घोटाले को लेकर कई दावे किए।

July 17, 2026 3:01 PM
---Advertisement---

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। चर्चा में हिस्सा लेते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्ववर्ती सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “भूपेश सरकार के कार्यकाल में 8-8 बड़े अधिकारी जेल गए। ऐसी सरकार का उदाहरण कहीं नहीं मिलता।”उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कानून सभी के लिए समान है और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

‘भूपेश सरकार में अधिकारियों ने दबाव में किया काम’

विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अधिकारी दबाव में काम करते थे, लेकिन आज वही लोग वर्तमान सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

PM आवास योजना को लेकर भी साधा निशाना

डिप्टी CM ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 8 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का संकल्प लिया था, लेकिन धन उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे पूरा नहीं कर सकी।उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने अब तक 11 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाकर हितग्राहियों को सौंप दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,500 आवासों का निर्माण किया जा रहा है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।

शराब घोटाले का भी किया जिक्र

विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित FL-10 शराब घोटाले का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यवस्था के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था।

‘घुसपैठियों पर हो रही सख्त कार्रवाई’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और अपराध करने वालों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment