रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने 7 नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।
बीजेपी की ओर से जारी जिम्मेदारी के अनुसार युवा मोर्चा का प्रभारी वैभव बैस को बनाया गया है। वहीं महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सुभाष तिवारी को दी गई है।
इसी तरह किसान मोर्चा का प्रभारी पूनम चंद्राकर, जबकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू को बनाया गया है।

पार्टी ने अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की जिम्मेदारी शिरिष अग्रवाल को सौंपी है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा होंगे। इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने 7 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मोर्चा। प्रभारी
युवा मोर्चा वैभव बैस
महिला मोर्चा सुभाष तिवारी
किसान मोर्चा पूनम चंद्राकर
पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनलाल साहू
अनुसूचित जनजाति मोर्चा शिरिष अग्रवाल
अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. गुलाब टिकरिहा
अल्पसंख्यक मोर्चा मनोज जैन
पार्टी संगठन में मोर्चों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी युवा, महिला, किसान और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।



















