न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG .. धमतरी: कर्णेश्वर धाम में भव्य सावन महोत्सव का आगाज,हर सोमवार प्रसादी, अंतिम सोमवार विशेष महारुद्राभिषेक,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रस्ट की तैयारी जोरों पर…

August 1, 2026 3:56 PM
---Advertisement---11

धमतरी,1 अगस्त 2026। सावन माह शुरू होते ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है, वहीं जिले के सिहावा, देऊरपारा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सावन मास के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों, भक्तों की सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि सावन माह के हर सोमवार को कर्णेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा,साथ ही सावन के अंतिम सोमवार को भगवान कर्णेश्वर महादेव का विशेष महारुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल,साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर ने आय-व्यय का जानकारी प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा करते हुए आगामी धार्मिक आयोजनों एवं विकास कार्यों के संबंध में निर्णय लिए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि सावन माह को भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है, ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि इस दौरान कर्णेश्वर धाम में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

वहीं अंत में ट्रस्ट के दिवंगत सर्वराकार कैलाश पवार, सदस्य पूनारद जांगड़े, सह सचिव रामभरोसा साहू की नातिन नीता साहू तथा पूजा प्रभारी योगेश साहू की माता लालती साहू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान मौजूद सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, उपाध्यक्ष रवि दुबे, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव रामभरोसा साहू सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment