न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : डबल मर्डर मामले में दो भाई अरेस्ट,पहले टांगी मारकर दंपति की हत्या किए,फिर हादसा बताने घर में लगा दी आग,अब पुलिस ने..

July 19, 2026 7:26 AM
---Advertisement---

रायगढ़,19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है,बताया जा रहा है कि जिले के धरमजयगढ़ में दंपति की हत्या कर शवों को जलाने वाले सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है, मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने टांगी से पति-पत्नी की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए घर में आग लगा दी,वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग रूबी की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे श्यामलाल राठिया तक पहुंची। पूछताछ और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर श्यामलाल राठिया और उसके भाई जीवनलाल राठिया को हिरासत में लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर उनके मन में रंजिश थी। 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया, फिर उनकी पत्नी पुनाई बाई की हत्या कर दी। इसके बाद शवों और घर में आग लगाकर हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना और सशक्त पुलिसिंग के सामने अपराधी बच नहीं सकते। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment