Raipur News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में दो प्राचार्यों की नई पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति और पदस्थापना में बदलाव करते हुए दोनों प्राचार्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति खत्म
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पदस्थ प्राचार्य अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।
प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद उन्हें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपने नए पद पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नरेंद्र तिवारी को पेंड्रा में नई जिम्मेदारी
वहीं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद दोनों प्राचार्यों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव हो गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
दोनों प्राचार्यों की पदस्थापना से संबंधित आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव की ओर से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था के तहत यह बदलाव किया गया है।
शिक्षा विभाग में प्राचार्यों की नई पदस्थापना के बाद संबंधित संस्थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज आगे बढ़ेगा।











