न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Education News: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को DPI की अंतिम चेतावनी, 27 जुलाई तक ड्यूटी पर लौटें, नहीं तो होगी बर्खास्तगी

छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI ने 27 जुलाई तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तय समय तक नहीं लौटने पर वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था लागू की जाएगी।

July 23, 2026 10:15 AM
---Advertisement---11


पढ़ाई प्रभावित होने पर सख्त हुआ लोक शिक्षण संचालनालय, सभी DEO को जारी किए निर्देश

CG Guest Teacher Strike। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर चल रहे अतिथि शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने लास्ट अल्टीमेटम दे दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस सबंध में 72 घंटे की मोहलत हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दी है। डीपीआई ने पिछले करीब 20 दिन से ज्यादा वक्त से चल रही हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया है।

संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 27 जुलाई 2026 तक हड़ताल समाप्त कर अतिथि शिक्षक अपनी ड्यूटी पर लौटें, अन्यथा उनके स्थान पर वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था लागू की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 23 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में छात्रों के हितों को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

SMC को दी गई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार संबंधित शाला प्रबंधन समिति (SMC) हड़ताली अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक वापस कार्य पर लौटने के लिए निर्देशित करेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। अगर 27 जुलाई तक शिक्षक वापस नहीं लौटते हैं, तो सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा।

नहीं लौटे तो होगी नई व्यवस्था

डीपीआई ने साफ कहा है कि यदि निर्धारित तिथि तक अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस नहीं आते हैं तो पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की कंडिका 7.3 के अनुसार वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाना है।

DEO को दिए गए पालन के निर्देश

संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि स्कूलों में नियमित शिक्षण व्यवस्था बहाल रहे और विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान न हो।


 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment