CG Health Department Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने आदेश जारी कर 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल के तहत रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली सहित कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जनों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।
प्रमुख जिलों में बदले गए CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी)
प्रशासनिक जरूरत और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के कमान नए अधिकारियों को सौंपे गए हैं:
• महासमुंद: डॉ. आई. नागेश्वर राव (प्रभारी CMHO महासमुंद) को उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर भेजा गया है। वहीं, सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को अब महासमुंद का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है।
• सुकमा: जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का नया प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।
• धमतरी: धमतरी के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार टोंडर को अब धमतरी जिले का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है। वहीं, डॉ. यू.एल. कौशिक को धमतरी से ट्रांसफर कर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
• बेमेतरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा (बेमेतरा) से डॉ. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO बेमेतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा:
o डॉ. कपिल देव पैंकरा (प्रभारी CMHO सूरजपुर) को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा बनाया गया है।
o डॉ. प्रशांत सिंह को कोरिया से सूरजपुर का प्रभारी CMHO बनाया गया है।
o डॉ. बलवंत सिंह को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से प्रभारी CMHO कोरिया नियुक्त किया गया है।
o डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा बनाया गया है।
o डॉ. प्रेम सिंह मार्को को सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट (जिला कोरिया) भेजा गया है।
बिलासपुर और मुंगेली:
o मुंगेली की प्रभारी CMHO डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है।
o प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला (बिलासपुर) के डॉ. श्रीकेश गुप्ता को नया प्रभारी CMHO मुंगेली बनाया गया है।
o डॉ. राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय मुंगेली का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अन्य जिलों में भी हुए तबादले
जारी प्रशासनिक सूची के अनुसार रायगढ़, सक्ती, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर जिलों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा, डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।














