न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG IAS Posting 2026: फेज-2 ट्रेनिंग पूरी होते ही 2024 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों समेत 5 अफसरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। फेज-2 ट्रेनिंग के बाद सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से SDM के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

August 7, 2026 3:05 PM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रेनी IAS अफसरों को नयी पदस्थापना दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से एसडीएम की जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2020 और 2024 बैच के पांच IAS अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी SDM के रूप में नियुक्त किया गया है।

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी?

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है—
• फड़तरे अनिकेत अशोक – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, जशपुर। अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर (कांकेर)।
• अरविंद कुमार टी. – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बिलासपुर। अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार।
• अक्षय दोशी – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, रायगढ़। अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)।
• क्षितिज गुरभेले – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, कोरबा। अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा (रायगढ़)।
• विपिन दुबे – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बस्तर। अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा (कोरबा)।

2024 बैच के IAS अफसरों को मिली फील्ड पोस्टिंगट्रेनी IAS अफसरों को मिली सहायक कलेक्टर से SDM की जिम्मेदारी

फेज-2 प्रशिक्षण के बाद मिली पहली फील्ड पोस्टिंग

LBSNAA, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ट्रेनी IAS अधिकारियों को आमतौर पर फील्ड में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी जाती हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में SDM के रूप में तैनात किया है, जहां वे राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

21 अगस्त से संभालेंगे कार्यभार

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार अन्य अधिकारियों के भी तबादले और पदस्थापना आदेश जारी कर सकती है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment