अंबिकापुर। प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से गरज,चमक के साथ रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है,इस दौरान कहीं, कहीं पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को भी मिल रहा, इसी बीच अंबिकापुर से एक दुखत खबर आ रही है,बताया जा रहा है कि यहां आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई,जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का ईलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र की है,जहां नागम गांव में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, उसी दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी गिरी जिसके चपेट में बच्चे आ गए,इस दौरान मौके पर अफरा, तफरी मच गई, वहीं परिजन सभी बच्चों को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल दोनों भाईयों का ईलाज जारी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, मृत बच्चों के परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग इस दुखद घटना से सदमे में है।










