न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Police Promotion List:छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर; DGP ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया। DGP अरुण देव गौतम ने प्रमोशन आदेश जारी किया, पोस्टिंग सूची जल्द जारी होगी।

July 8, 2026 1:35 PM
---Advertisement---

CG Police Promotion:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति हुई हैपुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी किया गया है। पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी वर्ष 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। लंबे समय से इन अधिकारियों को प्रमोशन का इंतजार था, जिसे अब विभाग ने पूरा कर दिया है।

2013 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को उनकी सेवा अवधि, पात्रता और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

पोस्टिंग आदेश का इंतजार

फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने केवल पदोन्नति का आदेश जारी किया है। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। जल्द ही नई पदस्थापना सूची जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जल्द जारी होगी पोस्टिंग लिस्ट

सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय अब पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती को अंतिम रूप देने में जुटा है। पोस्टिंग सूची जारी होने के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment