न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Promotion News: छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापना के आदेश जारी

June 22, 2026 1:10 PM
---Advertisement---
छत्तीसगढ़ में प्रमोशन- पोस्टिंग आदेश जारी: 12 तहसीलदारों प्रमोशन के बाद बने डिप्टी कलेक्टर, नया पोस्टिंग आदेश हुआ जारी

Chhattisgarh transfer posting order। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के साथ सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

सरकार के इस फैसले के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत तहसीलदारों को राजस्व प्रशासन में बेहतर अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना भी तत्काल प्रभाव से तय कर दी गई है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

महासमुंद में पदस्थ तहसीलदार भवानी शंकर साव को डिप्टी कलेक्टर बनाकर बिलासपुर भेजा गया है। वहीं अटल नगर रायपुर में पदस्थ मुकेश कुमार बजाज को धमतरी जिले में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

रामानुजगंज के तहसीलदार सालिक राम गुप्ता को बिलासपुर, महासमुंद के कृष्ण कुमार साहू को बेमेतरा तथा रायगढ़ की तहसीलदार रिचा सिंह को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

बिलासपुर की शिल्पा भगत और राकेश कुमार वर्मा को रायगढ़ में नई जिम्मेदारी दी गई है। धमतरी के प्रेमूलाल साहू और रायपुर के प्रकाश सोनी को दुर्ग जिले में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह बालोद के आशुतोष शर्मा को कबीरधाम, बिलासपुर के अभिषेक राठौर को कोरबा तथा दुर्ग की मीना साहू को रायपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

राज्य सरकार के इस निर्णय को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारी जल्द ही अपने-अपने जिलों में कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिससे राजस्व प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक गति आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment