न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG School News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रोजाना 1 घंटे का गेम्स पीरियड अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

CG Education News: प्राथमिक स्कूलों में रोज 1 घंटे का गेम्स पीरियड, DEO ने जारी किया आदेश। छत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्कूलों में अब प्रतिदिन 1 घंटे का गेम्स पीरियड संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी BEO को आदेश जारी कर व्यवस्था

August 5, 2026 4:29 AM
---Advertisement---11

CG School Games Period Order। स्कूलों में अब गेम्स पीरियड अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। सरकार के लिये फैसले के बाद अब सभी बीईओ को खेल पीरियड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राज्य शासन के निर्देशों के बाद अब प्राथमिक स्कूलों में प्रतिदिन एक घंटे का गेम्स पीरियड संचालित किया जाएगा। इस संबंध में कबीरधाम जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार सभी प्राथमिक विद्यालयों में नियमित रूप से गेम्स पीरियड संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रायपुर में हुई समीक्षा बैठक के बाद जारी हुए निर्देश

कार्यालयीन आदेश में उल्लेख किया गया है कि 27 जुलाई 2026 को रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अन्य कक्षाओं के साथ प्रतिदिन एक घंटे का गेम्स पीरियड संचालित करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के अनुपालन में जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।

बीईओ को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

कबीरधाम जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी द्वारा जारी पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया गया है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे का गेम्स पीरियड सुनिश्चित कराया जाए।

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ना है। इससे बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्कूल स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

पूरे राज्य में लागू होने की तैयारी

कबीरधाम में जारी आदेश को राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन की शुरुआत माना जा रहा है। संभावना है कि इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि सभी प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे का गेम्स पीरियड नियमित रूप से संचालित किया जा सके।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment