न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Train News: भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, 5 मेमू ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जुलाई को 5 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि 3 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। देखें रद्द और प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची।

July 17, 2026 9:14 AM
---Advertisement---

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात खराब कर दिये हैं। कई इलाके जलमग्न हो गये हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में में पानी घुस गया है, तो वहीं बिलासपुर जिलों में स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। अब खराब मौसम का असर अब रेलवे परिचालन पर भी पड़ने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जुलाई को पांच मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि तीन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं रेलवे ट्रैक पर भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जुलाई 2026 को कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण रेल मार्गों पर परिचालन प्रभावित हुआ है। इसी के चलते पांच मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि तीन ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते से ही संचालित होंगी।

ये 5 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

• 68734 – बिलासपुर–कोरबा मेमू (17 जुलाई 2026)
• 68733 – कोरबा–बिलासपुर मेमू (17 जुलाई 2026)
• 68719 – बिलासपुर–रायपुर मेमू (17 जुलाई 2026)
• 68746 – रायपुर–बिलासपुर मेमू (17 जुलाई 2026)
• 68745 – बिलासपुर–रायपुर मेमू (17 जुलाई 2026)

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा आंशिक

रेलवे ने तीन मेमू ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया है—
• 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू अब चांपा स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
• 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू की शुरुआत चांपा स्टेशन से होगी। यानी यह ट्रेन बिलासपुर से चांपा के बीच संचालित नहीं होगी।
• 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू अब दाधापारा स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से दाधापारा के बीच संचालित नहीं होगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए परिचालन में और भी बदलाव संभव हैं। ऐसे में रेलवे की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment