न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

फर्जी तबादला:फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर आदेश का खेल! BJP के दो बड़े पदाधिकारी समेत 4 गिरफ्तार, 1 लाख के लेनदेन की जांच, BJP नेता बर्खास्त

बलौदाबाजार में CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर आदेश तैयार करने के मामले में BJP पदाधिकारियों समेत 4 गिरफ्तार। करीब 1 लाख रुपये के कथित लेनदेन की जांच जारी।

August 22, 2026 2:00 PM
बलौदाबाजार में फर्जी तबादला मामले में बीजेपी नेता सहित कई गिरफ्तार
---Advertisement---11

बलौदाबाजार। स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर में फर्जीवाड़े का अजीबोगरीब मामला आया है। CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से कथित स्थानांतरण आदेश तैयार कर ट्रांसफर कराने के खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पलारी पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनिराम पटेल समेत ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन और रवि सेन को गिरफ्तार किया है।चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद भाजपा ने जिला महामंत्री और दोनों जिला उपाध्यक्षों को उनके पदों से हटा दिया है।

रोहांसी से मोपर PHC ट्रांसफर का फर्जी आदेश

मामला रोहांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मोपर PHC में स्थानांतरण के कथित फर्जी आदेश से जुड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के नाम से एक स्थानांतरण आदेश तैयार किया गया था।

इस आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। फर्जी आदेश की प्रति 17 अगस्त 2026 को WhatsApp के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय तक पहुंची।दस्तावेज सामने आने के बाद विभाग ने इसकी जांच कराई। जांच में आदेश कूटरचित पाया गया। साथ ही आदेश पर किए गए CMHO के हस्ताक्षर भी अधिकृत हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए।

करीब एक लाख रुपये के लेनदेन की जांच

फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर पलारी पुलिस ने मामला दर्ज किया।पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब एक लाख रुपये के कथित लेनदेन की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किसने दी, किसके माध्यम से पहुंचाई गई और फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार कराने में किस-किस की भूमिका थी।

BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

पलारी पुलिस ने मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।पलारी थाना प्रभारी रितेश तिवारी के अनुसार पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फर्जी आदेश तैयार करने से लेकर उसे स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है।

भाजपा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

मामले में भाजपा के जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने संबंधित पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से हटा दिया है।हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फर्जीवाड़े की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

कौन है फर्जी ट्रांसफर आदेश का मास्टरमाइंड?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि CMHO के हस्ताक्षर की नकल कर फर्जी सरकारी आदेश आखिर किसने तैयार किया? क्या यह काम किसी एक व्यक्ति ने किया या इसके पीछे पूरा नेटवर्क सक्रिय था?पुलिस अब कथित रकम के लेनदेन, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसे विभाग तक पहुंचाने वाले लोगों की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment