न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Teacher News: आत्मानंद विद्यालयों के आहरण संवितरण अधिकार को लेकर बड़ा प्रस्ताव, BEO को मिलेंगे अधिकार

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में वेतन और सेवानिवृत्ति भुगतान की समस्या दूर करने BEO को आहरण संवितरण अधिकार देने का प्रस्ताव मांगा गया है।

September 19, 2026 10:08 AM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों के वेतन आहरण और उनके सेवानिवृत्ति पर किए जाने वाले स्वत्वों के भुगतान में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को पत्र जारी कर इन विद्यालयों के आहरण संवितरण अधिकार विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को प्रदान किए जाने का प्रस्ताव मांगा है।

वेतन और भुगतान में आ रही समस्याओं को देखते हुए लिया गया निर्णय

वर्तमान में आत्मानंद विद्यालयों के संचालन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही थीं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समय पर वेतन आहरण और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों (स्वत्वों) के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने व्यवस्था में सुधार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब इन विद्यालयों के वित्तीय और आहरण संवितरण अधिकार सीधे विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपे जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है।

संभागीय संयुक्त संचालकों को दिए गए निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संभाग के अंतर्गत आने वाले आत्मानंद विद्यालयों की पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त करें। यह जानकारी अनिवार्य रूप से 03 दिवस के भीतर संचालनालय को उपलब्ध कराई जानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रस्ताव के लागू होने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और स्कूल स्तर पर वित्तीय कार्यों का संपादन अधिक सुगम हो सकेगा।

SAGES के संवितरण अधिकार को लेकर नया प्रस्ताव

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment