न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

SI सस्पेंड : ACB में मामला दर्ज होने पर बड़ा एक्शन, तीन के खिलाफ कार्रवाई, एक उप निरीक्षक सस्पेंड; दो को शो-कॉज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग कार्रवाई Meta Description: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग सस्पेंड, दो अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस।

August 20, 2026 10:35 AM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो पर बड़े एक्शन की तैयारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को शराब बिक्री में अनियमितता के आरोपों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इन कार्रवाईयों के बाद संबंधित अधिकारियों से तय समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

ACB में मामला दर्ज होने के बाद उप निरीक्षक निलंबित

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है।आबकारी आयुक्त की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज ACB प्रकरण को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

बालोद में तय सीमा से अधिक शराब बिक्री का आरोप

दूसरी कार्रवाई आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक एवं तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद के संबंध में की गई है।ग्राम अरकार, जिला बालोद में शराब जब्ती के दौरान बरामद पेटियों की जांच की गई। इनमें मौजूद शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच में विभाग को निर्धारित बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में थोक शराब बिक्री किए जाने की जानकारी मिली।इस मामले में आशाराम शाक्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने उनसे 7 दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

बलौदाबाजार में ओवररेट शराब बेचने की शिकायत

तीसरी कार्रवाई पी. माधव राव, तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार के खिलाफ की गई है। उनके कार्यकाल के दौरान देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायत सामने आई थी।विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भी शो-कॉज नोटिस जारी किया है। उनसे भी सात दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई

आबकारी विभाग की ओर से तीनों मामलों में अलग-अलग कार्रवाई की गई है। संतोष कुमार नारंग को ACB में प्रकरण दर्ज होने के आधार पर निलंबित किया गया है, जबकि आशाराम शाक्य और पी. माधव राव को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।दोनों अधिकारियों के जवाब मिलने के बाद विभाग मामले की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment