न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

सस्पेंड ब्रेकिंग : दो उप निरीक्षक सस्पेंड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर भी गिरी गाज, दो प्रकरण में तीन अफसर नपे

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई। बलौदाबाजार और बालोद के दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया।

August 5, 2026 2:25 PM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के मामलों में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आबकारी आयुक्त ने बलौदाबाजार और बालोद में पदस्थ दो आबकारी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। यह कार्रवाई शराब की बिक्री और अवैध परिवहन से जुड़े मामलों की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद की गई है।

महंगी शराब बिक्री की जांच में लापरवाही, उप निरीक्षक सस्पेंड

आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के रोहासी क्षेत्र में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव को अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायत की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने और गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
इसके बाद दो सदस्यीय जांच दल ने मामले की दोबारा जांच की, जिसमें कई स्तरों पर अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पी. माधव राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रायपुर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

53 पेटी शराब जब्ती मामले में दूसरी कार्रवाई

दूसरे मामले में बालोद जिले के गुरूर क्षेत्र में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक आशा राम शाक्य को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 30 जुलाई को धमतरी जिले के अर्जुनी क्षेत्र में 53 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।
जांच में सामने आया कि जब्त शराब बालोद जिले की सरकारी मदिरा दुकान से संबंधित थी। विभागीय जांच में आशा राम शाक्य की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दुर्ग संभागीय उड़नदस्ता में संबद्ध किया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर भी कार्रवाई का प्रस्ताव

इसी प्रकरण में बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। जांच में पाया गया कि वह देशी कंपोजिट मदिरा दुकान, अरकार (जिला बालोद) की प्रभारी एवं मंडल प्रभारी थीं। मामले में उनकी प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को शराब की बिक्री और परिवहन में अनियमितताओं पर सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment