न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कलेक्टर बदले: राज्य सरकार ने IAS अफसरों के किए तबादले, इस जिले के IAS बदले, जिला पंचायत CEO सहित ये अफसर भी बदले

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। संतोष कुमार देवांगन, विजय दयाराम के., हेमंत नंदनवार, सुमित अग्रवाल और अनुपमा आनंद को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

July 10, 2026 3:49 AM
---Advertisement---

रायपुर, 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव करते हुए नई पदस्थापन सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं विजय दयाराम के. को तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के संचालक के पद से हटाकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

सरकार ने हेमंत रमेश नंदनवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद के पद से संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment