न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

School closed कई जिलों में स्कूल बंद: छत्तीसगढ़ में आज स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते तिमाही परीक्षा भी स्थगित, कई जिलों छुट्टी का आदेश

School closed Chhattisgarh School Holiday:  भारी बारिश के चलते 25 सितंबर 2026 को जिले की सभी स्कूल बंद रहेंगे। तिमाही परीक्षा स्थगित कर अब 7 अक्टूबर को आयोजित होगी।

September 25, 2026 2:58 AM
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद
---Advertisement---11

School closed: छत्तीसगढ़ के कई जिलों आज स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। लिहाजा आज भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है। न सिर्फ स्कूलों में छुट्टी बल्कि तिमाही परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।

बस्तर संभाग के जगदलपुर, सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर और धमतरी जिले में 25 सितंबर 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर यह फैसला लिया है। सभी जिले में तिमाही परीक्षा को भी स्थगित किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज पूरे प्रदेश में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश का असर चक्रवात की वजह से नज़र आ रहा है।

धमतरी जिले स्कूलाें में छुट्टी

बस्तर में आज भी स्कूलों में छुट्टी। 25 सितम्बर को भी छुट्टी रहेगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही इस दिन आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए नई तारीख भी घोषित कर दी गई है।

भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी

कोंडागांव जिले में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने 25 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।प्रशासन के अनुसार, बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

25 सितंबर की तिमाही परीक्षा स्थगित

स्कूलों में छुट्टी घोषित होने के साथ ही 25 सितंबर 2026 को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। भारी बारिश के कारण विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सकेंगे, ऐसी स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है कि 25 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। संबंधित स्कूलों को भी परीक्षा स्थगित होने की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

अब 7 अक्टूबर को होगी स्थगित परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 25 सितंबर को स्थगित की गई त्रैमासिक परीक्षा अब 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की नई तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें।स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों को भी नई परीक्षा तिथि के संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

अवकाश का यह आदेश कोंडागांव जिले के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बस्तर में आज थी  छुट्टी

भारी बारिश को देखते हुए बस्तर क्षेत्र में इससे पहले आज यानि 24 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। अब कोंडागांव जिले में 25 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
लगातार बारिश के बीच प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विद्यार्थियों और अभिभावकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। फिलहाल कोंडागांव में 25 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे और इस दिन की स्थगित त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

School Holiday Exam Cancelled: कोंडागांव में 25 सितंबर को स्कूल बंद, तिमाही परीक्षा स्थगित
कोंडागांव में 25 सितंबर को स्कूल बंद, तिमाही परीक्षा स्थगित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment