न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिन में गरमी और शाम में बारिश का दौर, अभी चलेगा कुछ दिन, जानिये मौसम विभाग का अपडेट

June 24, 2026 4:29 AM
---Advertisement---

Chhattisgarh Weather Update। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी पकड़ ली है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो गया है। हालांकि मानसून की जैसी धमाकेदार इंट्री छत्तीसगढ़ में होती आयी है, वैसी इस बार देखने को नहीं मिल रही है। दंतेवाड़ा से प्रदेश में प्रवेश करने के महज 24 घंटे के भीतर ही मानसून करीब 75 प्रतिशत क्षेत्र को कवर कर चुका है। मानसून की इस तेज रफ्तार से मौसम में बड़ा बदलाव आया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे शहरों में अभी भी तापमान बढ़ा हुआ है।

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से राहत

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई है, लेकिन आज सुबह से फिर तेज धूप से गरमी और उमस ज्यादा बढ़ गयी है। हालांकि कर देर शाम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली थी। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन दिन चढ़ते ही फिर तीखी धूप से तापमान बढ़ गया।

दो दिन तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की गतिविधियां होंगी और तेज

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय होगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फैल चुका है और लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

इन जिलों में जल्द पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के शेष क्षेत्रों में भी मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार

विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, वहीं प्रशासन ने संभावित जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment