रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई व्याख्याताओं और शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है।
प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:
• डॉ. संजय कुमार सिंह (व्याख्याता, भूगोल): वर्तमान में कोरिया जिले में जिला मिशन समन्वयक (DMC) के पद पर सेवाएं दे रहे डॉ. सिंह को अब ट्रांसफर कर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• चन्द्रभूषण प्रसाद (व्याख्याता, भौतिकी): बलरामपुर जिले से जिला मिशन समन्वयक के पद से स्थानांतरित करते हुए इन्हें शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) निम्हा, विकासखंड लखनपुर, जिला सरगुजा में पदस्थ किया गया है।
• जोहन लाल चौहान (शिक्षक): पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांगामारा दरी (विकासखंड व जिला कोरबा) से स्थानांतरित होकर अब विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (BRC), विकासखंड स्त्रोत समन्वय केन्द्र, करतला (जिला कोरबा) का प्रभार संभालेंगे।
• अरविन्द कुमार सिंह (व्याख्याता): सोनहत, जिला कोरिया में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे श्री सिंह को अब जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला कोरिया के पद पर नवीन जिम्मेदारी दी गई है।
बीईओ की भी नई पदस्थापना
कई विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO), प्राचार्यों और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह सभी पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रशासनिक आधार पर की गई हैं।
स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना विवरण
1. शालिनी तिवारी
• पदनाम: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी
• वर्तमान पदस्थापना: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, वि.ख.–लोहण्डीगुड़ा, जिला–बस्तर
• नवीन पदस्थापना: प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, वि.ख.–लोहण्डीगुड़ा, जिला–बस्तर
2. ऋतुराज लाजरस कुजूर
• पदनाम: प्राचार्य
• वर्तमान पदस्थापना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नथिया नवागांव, विकासखंड व जिला–कांकेर
• नवीन पदस्थापना: विकासखंड शिक्षा अधिकारी, वि.खं. खरसिया, जिला–रायगढ़
3. धनेश्वरी साहू
• पदनाम: सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी
• वर्तमान पदस्थापना: कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, आरंग, जिला–रायपुर
• नवीन पदस्थापना: सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला–रायपुर
4. गोपाल वर्मा
• पदनाम: प्राचार्य टी संवर्ग
• वर्तमान पदस्थापना: शास. हाईस्कूल गढ़ उपरोड़ा, वि.खं. व जिला–कोरबा
• नवीन पदस्थापना: विकासखंड शिक्षा अधिकारी, वि.खं. करतला, जिला–कोरबा











