न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Chhattisgarh Teacher Promotion: प्रमोशन में TET की अनिवार्यता पर टीचर्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- प्रमोशन रोकने का प्रयास अनुचित, वर्तमान नियम में TET की बाध्यता नहीं

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन में TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ ने वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन और विभागीय TET कराने की मांग की।

August 10, 2026 4:12 PM
शिक्षक प्रमोशन को लेकर डीपीआई के निर्देश से टीच एसोसिएशन नाराज
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग की आज हुई बैठक में पदोन्नति के लिए TET को पात्रता का आधार बनाए जाने की बात सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इसका विरोध किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रभावी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में पदोन्नति के लिए TET की अनिवार्यता नहीं है। ऐसे में पदोन्नति प्रक्रिया में TET को अनिवार्य करना नियमों के विपरीत होगा।

‘पदोन्नति रोकने का प्रयास अनुचित’

संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षक और मिडिल स्कूलों के शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों को उम्मीद थी कि विभाग रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने का फैसला करेगा।उनका आरोप है कि इसके बजाय TET की आड़ में पदोन्नति में नई बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। एसोसिएशन ने इसे शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया है।

‘वर्तमान भर्ती-पदोन्नति नियम में TET अनिवार्य नहीं’

एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में लागू शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में पदोन्नति के लिए TET की अनिवार्यता का प्रावधान नहीं है। ऐसे में विभागीय बैठक में TET को अनिवार्य बताना और भर्ती नियमों से अलग निर्देश जारी करना परस्पर विरोधी स्थिति पैदा करता है।
संगठन ने विभाग से नियमों की स्पष्टता के साथ पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।

2028 तक TET की छूट, फिर प्रमोशन में रोक क्यों?

शिक्षक संघ ने यह भी सवाल उठाया है कि शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। ऐसे में 2028 से पहले होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में TET के आधार पर वरिष्ठ शिक्षकों को बाहर करना उचित नहीं है।एसोसिएशन का कहना है कि यदि वरिष्ठ शिक्षकों को इस आधार पर पदोन्नति से वंचित किया गया, तो आगे चलकर इससे न्यायिक विवाद और कोर्ट केस की स्थिति बन सकती है।

वरिष्ठता के आधार पर तत्काल हो पदोन्नति

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि वर्तमान सेवा वरिष्ठता सूची के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। इसके साथ ही शिक्षकों को वर्ष 2028 तक TET उत्तीर्ण करने का अवसर और आवश्यक निर्देश दिए जाएं।एसोसिएशन के मुताबिक, इससे वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति भी हो सकेगी और शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने के लिए निर्धारित समय भी मिल जाएगा।

DPI आयोजित करे विभागीय TET

एसोसिएशन ने शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने का अवसर देने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) से तत्काल विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।संगठन का कहना है कि विभागीय TET आयोजित होने से वे शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो पदोन्नति प्रक्रिया में पात्रता पूरी करना चाहते हैं।

नियमों से छेड़छाड़ हुई तो आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों से अलग जाकर शिक्षकों के पदोन्नति अधिकारों का हनन किया गया, तो प्रदेशभर के शिक्षक इसका विरोध करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, मुकेश मुदलियार, डॉ. कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य और प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने विभाग से विसंगतियां दूर करने और वरिष्ठता क्रम में जल्द से जल्द पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment