न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में 15 और 16 जुलाई को मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

July 14, 2026 4:00 AM
---Advertisement---

Chhattisgarh Weather Update, CG Rain Alert 14 July 2026: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मानसून ब्रेक के बाद अब उसके रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि 15 और 16 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और सक्रिय मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) के प्रभाव से अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी।मानसून द्रोणिका फिलहाल श्रीगंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालुरघाट होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रात में जारी पूर्वानुमान में कहा है कि 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बारिश बढ़ने के साथ अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

क्यों कमजोर पड़ा था मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बारिश वाला महीना होता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ब्रेक मानसून (Break Monsoon) जैसी स्थिति बनी हुई थी।जब मानसून द्रोणिका और कम दबाव के सिस्टम प्रदेश से दूर चले जाते हैं, तो बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं। यही वजह रही कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश लगभग थम गई थी।अब बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने और मानसून द्रोणिका के सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

लोगों के लिए सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।
  • बिजली गिरने की चेतावनी के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • भारी बारिश वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment