छुरिया। स्थानीय विकासखंड के नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जितेंद्र कुमार उईके का विकासखंड के शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष अमर दास बंजारे के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने बीईओ श्री उईके को उनके बेहतर कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार उईके ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सुझाव लेकर स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार हल करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक संगठन द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, स्थानीय बीआरसी वीरेंद्र कुमार साहू सहित विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक साथी संजय साहू, सीएसी मूलचंद साहू, तोरण लाल ओटी एवं विकासखंड के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अमर दास बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी










