न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CM Sai Delhi Visit: दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम साय, सरकार और संगठन के मुद्दों पर चर्चा

CM Sai Delhi Visit: सिंगापुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। विकास, जनकल्याण और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

October 2, 2026 10:46 AM
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री साय ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात
---Advertisement---11

CM Sai Delhi Visit: नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। सिंगापुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 2 से 7 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होने के साथ निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सिंगापुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ को सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह हमारे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हम छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।

सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास की प्रगति, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराया।मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास के साथ-साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सिंगापुर दौरे से पहले दिल्ली में अहम मुलाकात

मुख्यमंत्री साय का यह दिल्ली प्रवास ऐसे समय हुआ है, जब वे सिंगापुर दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं। सिंगापुर यात्रा के दौरान निवेश, औद्योगिक सहयोग और कारोबारी अवसरों से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। इससे पहले 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

गांधी और शास्त्री को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़े थे।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र का भी उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन एवं आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment