न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

14 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें व्यापार भविष्य

14 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग, शुभ अंक और आज का व्यापार भविष्य जानें।

July 14, 2026 2:32 AM
---Advertisement---

Daily Horoscope 14 July 2026: आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और संपत्ति के मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई है। अपने ही लोग दुश्मन हो सकते हैं, रिश्ते संभलकर बनाईये। आइए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि (Aries)

आज अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद से बचें। समय पर लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपकी पूर्व निर्धारित योजनाओं में बदलाव हो सकता है, जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। साझेदारी में किए गए कार्य लाभ देंगे। धार्मिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई चिंता बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ जानकारी चिंता बढ़ा सकती  है। परिवार के लोगों पर ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

पुरानी योजनाओं पर खर्च बढ़ सकता है। भागदौड़ के बाद महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार के प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पड़ोसी के साथ अनबन हो सकता है। अपनी बोली पर थोड़ा संयम रखें, विवाद ज्यादा बढ़ सकता है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

सिंह राशि (Leo)

उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी कार्य में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। बेटी के विवाह में कुछ आर्थिक समस्या आ सकता है। कोई दूर का रिश्तेदार आपकी परेशानी को दूर करेगा। पत्नी के साथ व्यवहार संयमित रखियेगा।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कार्य समय पर पूरे न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। केवल भाग्य के भरोसे रहने के बजाय मेहनत पर ध्यान दें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। संयम और धैर्य बनाए रखें। व्यापार में ब़ड़ा घाटा हो सकता है, डिप्रेशन में मत जाईयेगा, 15 सितंबर के बाद फिर दिन बेहतर होने वाले हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra)

मित्रों का सहयोग मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे। हालांकि किसी करीबी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नयी नौकरी इंतजार कर रही है, लेकिन प्रेम संबंध में विवाद होने वाला है। दूरी की वजह से प्रेम संबंध टूट सकता है।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपकी पहल से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। पत्नी का गहरा राज आज सामने आ सकता है, माफ कर… जिंदगी को फिर से मौका दें।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

पुराने व्यापारिक लेन-देन के मामलों का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। सीमित लाभ में भी संतोष रखना बेहतर रहेगा। बेटे के वैवाहिक संबंध में कुछ विवाद हो सकता है। सास-बहू की अनबन को ज्यादा ना बढ़ने दें। पुराना बकाया पैसा आज रात तक मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में आज थोड़ा संभलकर रहियेगा, करियर में कुछ बाधाएं दिख रही है। हो सकता है, कुछ गड़बड़ियां या निरीक्षण में गलतियां पकड़ में आये।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यस्थल पर किसी कारण तनाव या अपमान का भय रह सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और सफलता मिलने के संकेत हैं। मंदिर में कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मां-पिता को भी संभव हो तो बजरंग बली के मंदिर का दर्शन करायें।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

मीन राशि (Pisces)

आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। घर में अतिथि आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। अनियोजित कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। झूठे आरोपों से सतर्क रहें। कुछ बड़े आरोपों से सामना हो सकता है, विचलित ना हो। आने वाले वक्त में कुछ अच्छा होने वाला है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य (Business Forecast)

आषाढ़ कृष्ण अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा और निकल में नरमी देखने को मिल सकती है। वहीं सरसों, अरंडी, अलसी, मूंग और मोठ के भाव में तेजी की संभावना है। जीरा, धनिया और लाल मिर्च के दाम सामान्य रहने के संकेत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment