न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Morning news : 2 ग्रामीणों पर 4 भालुओं ने किया हमला, तड़के जंगल गए थे तभी अचानक किया अटैक, अस्पताल में…

September 17, 2026 6:23 AM
धमतरी में भालुओं का हमला
---Advertisement---11

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी और दुखद ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां जंगल गए दो लोगों पर भालू ने हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है, जिन्हें उपचार के लिए नगरी सीविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का ईलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम उदंती,सीतानदी टाईगर रिजर्व का है, जहां अरसीकन्हार रेंज के अर्जुनी जंगल में दो ग्रामीण दिनेश पिता आत्माराम नेगी और मदन पिता पुना राम नेताम आज तड़के किसी काम से गए हुए थे उसी वहां मौजूद चार भालुओं ने दोनों पर अचानक हमला कर जिससे दोनों के सिर और चेहरे में गम्भीर चोटे आई है।

वहीं सूचना मिलते ग्राम पंचायत ठेनही के पंच और स्थानीय डी. के. यादव ने मामले की जानकारी के वन विभाग को दी जिसके दोनों घायलों को नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है, गौरतलब है कि इससे पूर्व में उस क्षेत्र से पहले भी भालू द्वारा लोगों पर हमले के मामले सामने चुका है।

इधर जंगल में भालुओं की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत भी देखा जा रहा है, हालांकि वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट रहने की अपील करते हुए जंगल में भालुओं की उपस्थिति वाले क्षेत्र में ना जाने की अपील लोगों से की है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment