न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: अटल आवास के निरीक्षण के दौरान जर्जर सीढ़ी गिरी, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुरक्षित

धमतरी में अटल आवास के निरीक्षण के दौरान जर्जर सीढ़ी गिर गई। घटना में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। रहवासियों ने सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है।

July 22, 2026 10:24 AM
dhamtari congress visit
---Advertisement---11

धमतरी। धमतरी में अटल आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के सामने ही बड़ा हादसा हो गया। अटल आवास के जर्जर मकान का सीड़ी अचानक से भरभराकर गिर गया। जब कांग्रेस के नेता मौके पर मौजूद थे, उसी दौरान एक जर्जर सीढ़ी का हिस्सा अचानक ढह गया। घटना के समय विधायक ओंकार साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर भी मौके पर मौजूद थे। घटना में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अटल आवास परिसर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचा था। इसी दौरान जर्जर सीढ़ी का हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रहवासियों की जिंदगी दांव पर

अटल आवास में रहने वाले लोगों का कहना है कि भवन काफी जर्जर हो चुका है और यहां रहना जोखिम भरा हो गया है। उनका दावा है कि हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।रहवासियों ने मांग की है कि जर्जर अटल आवास को हटाकर (डिस्मेंटल कर) उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

नगर निगम पर लगाए आरोप

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर अटल आवास की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण भवन की स्थिति लगातार खराब होती गई। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा किए जाने का भी आरोप लगाया गया। फिलहाल नगर निगम की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment