न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी बस एक्सीडेंट: यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर मची चीख पुकार, पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर…

बालोद से धमतरी आ रही यात्री बस करहीभदर गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

September 19, 2026 6:36 AM
धमतरी में यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
---Advertisement---11

धमतरी। धमतरी से एक बस हादसे की खबर आयी है। बालोद से धमतरी आ रही यात्री बस शनिवार को बालोद-धमतरी मार्ग पर करहीभदर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर 102 और 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। घायलों को उपचार के लिए बालोद अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होकर खेत में पलटने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हालांकि डाक्टरों का कहना है कि सभी यात्रियों की स्थिति अभी सामान्य है। वहीं बस को भी खेत से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। घटना के के बाद मौके पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- ये हादसे की खबर अभी अभी आयी है, खबरें बाद में अपडेट की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment