न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, अगले सप्ताह बंद रहेगी शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धमतरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस रहेगा। जिले की सभी शराब दुकानें, बार और मद्य भांडागार बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

August 8, 2026 7:18 AM
---Advertisement---11

धमतरी। शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। अगले सप्ताह शराब दुकानें बंद रहेगी। इस दौरान बार, क्लब और ढाबा में भी शराब नहीं मिलेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिले की सभी मदिरा दुकानों और संबंधित मदिरा प्रतिष्ठानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों के अनुरूप 15 अगस्त को जिले की देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा विभिन्न श्रेणी के बार और मद्य भांडागार को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

ये शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

शुष्क दिवस के दौरान धमतरी जिले में सीएस-2 (ग-अहाता), सीएस-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफएल-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफएल-3 होटल बार, एफएल-4 क, एफएल-3 ‘ग’ सहित अन्य संबंधित मदिरा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मद्य भांडागार धमतरी भी इस दौरान बंद रहेगा।

अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रहेगी नजर

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान जिले में मदिरा के अवैध धारण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आबकारी विभाग की टीमों द्वारा आवश्यक निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि शुष्क दिवस के दौरान नियमों का पालन करें। साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment