धमतरी। देर रात एक ब्रेकिंग न्यूज धमतरी जिले से आयी है। मछली कारोबारी से हथियार की नोंक पर लूट की कोशिश हुई है। इस दौरान कारोबारी गंभीर रुप ये घायल हो गये हैं। घटना जिले के नगरी-गरियाबंद मार्ग स्थित गोरेगांव सड़क पर शनिवार को मछली कारोबारियों पर अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे कारोबारी ने भागकर अपनी जान बचाई।घायल कारोबारी का उपचार नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी गरियाबंद से व्यापार कर सिहावा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 4 से 5 अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूटपाट की कोशिश जैसे विभिन्न पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।दोनों कारोबारी सिहावा में एमएफ फिश नाम से मछली की दुकान संचालित करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
खबरें अपडेट हो रही है… डिटेल जानकारी के लिए खबर को रिफ्रेश करते रहें।










