न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG ब्रेकिंग- धमतरी में बाढ़ का कहर : रिटायर्ड वनकर्मी और 14 वर्षीय छात्रा लापता, नदी में बहने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF

September 26, 2026 8:19 AM
---Advertisement---11

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कई जिलों तीन दिनों से हुए तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, कहीं गांव में बाढ़ जैसे हालात दिखे तो कहीं नदियों में पुल के ऊपर पानी बहने से रास्ते बंद हो गए, कहीं रास्ते में पेड़ गिरे तो कहीं दो दर्जन से अधिक घरों में घुटने तक पानी भर गया, वहीं बारिश और बाढ़ के बीच धमतरी से दो लोगों की लापता होने की जानकारी मिल रही है, बताया जा रहा है कि यहां फारेस्ट विभाग के रिटायर्ड बाबू और सातवी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा लापता पानी में बहने की ख़बर है,मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शूरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक पहला मामला सिहावा थाना इलाके के ग्राम सिरसिदा का है,बताया जा रहा है कि यहां वन विभाग से साल 2023 में सेवानिवृत्त वायरलेस ऑपरेटर बाबूलाल साहू उम्र 65 वर्ष देर रात अपने घर में मौजूद था,लेकिन सुबह परिजनों ने उठकर देखा तो उनका कहीं पता नहीं चला,ऐसे उन्हें आसपास में तलाश किया गया।

इस दौरान उनका मोबाईल और सॉल बालका नदी के किनारे जबकि डंडा और टॉवेल नदी के पास सीढ़ी में पड़ा हुआ मिला है, जिससे आशंका है कि वह नदी में बाढ़ होने के कारण पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। बताया जा रहा है कि बाबूलाल साहू पैरालाईज थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में तेज़ी से सुधार हो रहा था, वह खुद से डंडे के सहारे चल फिर लेता था।

वहीं दूसरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा की बताई जा रही है, जहां कक्षा सातवी में पढ़ने वाली 14 वर्ष छात्रा तराना निषाद पिता उदे राम निषाद सुबह नदी के तरफ गई थी, बताया जा रहा है कि उसी दौरान मेघा पेट्रोल पंप के पास नाले में पानी के तेज बहाव में बहने की खबर है, हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लापता बच्ची की तलाश में जुटे हुए है।

गौरतलब है कि जिले में बीते तीन दिनों से हुए मूसलाधार बारिश से सभी नदी, नाले उफान पर है। जिससे सभी प्रमुख जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हुई और तेजी से जलभराव होने लगा। जिसके चलते प्रदेश के बडे़ और प्रमुख बांधो में से एक गंगरेल जलाशय के 14 गेट खोल गए और महानदी में क़रीब 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, वहीं सोंढूर और दूधावा बांध के भी गेट खोले गए है,जबकि 100 फीसदी भरने के बाद ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम वाले बांध मुरूमसिल्ली के गेट खुद ही खुल गए।इस दौरान बरसों बाद महानदी का रौद्र रूप देखने को मिला।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment