न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में बारिश का रौद्र रूप: गंगरेल के 14 गेट खुले, महानदी उफनी; दरगहन में कई घर जलमग्न, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

धमतरी में भारी बारिश के बाद गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। करीब 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से महानदी उफान पर है और दरगहन की निचली बस्तियों में पानी घुस गया है।

September 25, 2026 5:55 PM
धमतरी में भीषण बारिश
---Advertisement---11

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गंगरेल, दुधावा, मुरुमसिल्ली और सोंढूर जलाशयों में पानी की भारी आवक बनी हुई है। हालात को देखते हुए गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

गंगरेल से करीब 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी ने कई स्थानों पर रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसका असर नदी किनारे बसे दरगहन गांव में भी देखने को मिल रहा है। गांव की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है और करीब 40 से 50 घरों के जलमग्न होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि कई घरों में रखा सामान भी पानी की तेज धार की चपेट में आया है। इससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इंसानों के साथ-साथ मवेशी भी बाढ़ की जद में हैं। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की फसल प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सहित प्रशासनिक टीम और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए सलोनी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं आपात कालीन स्थिति में प्रशासन ने कन्ट्रोल रूम में 07722 ..232249 पर संपर्क करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment