न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: दोस्तों की फ्री में शराब भी पी, फिर टल्ली होकर उन्ही को देने लगा गालियां” गुस्से में दोस्तों ने मार डाला

June 30, 2026 4:46 AM
---Advertisement---

धमतरी। नगरी क्षेत्र के एक मर्डर का खुलासा हुए चंद घंटे हुए थे कि कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डाही में एक और वारदात हो गयी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दारु पार्टी के बीच दोस्तों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक हुलास मंडावी के पास शराब नहीं थी, इसलिए उसने साथियों से शराब पिलाने की बात कही। साथियों ने उसे शराब पिलाई, लेकिन नशे में उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी के बाद विवाद हिंसक हो गया। दोस्तों का गुस्सा इसलिए भी भड़का, क्योंकि उन्होंने पहले तो फ्री में मृतक को शराब भी पिलाई थी, बाद में वो उन्हें ही गालियां देने लगा।

सभी दोस्त शराब पीने बैठे थे

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच धमतरी विधानसभा और कुरूद विकासखंड के ग्राम डाही निवासी 8-9 लोग ग्राम डाही में शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास सभी शराब पीने बैठे थे। तभी हुलास मंडावी और एक युवक के बीच शराब के नशे में लड़ाई हो गयी। गाली गलौज और विवाद बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। लेकिन, हुलास मंडावी सभी के साथ गाली गलौज करने लगा।

जिसके बाद दारू पार्टी में शामिल युवकों ने हुलास मंडावी को पीट डाला। दोस्तों का मार पिटाई से मन नहीं भरा तो अंत में बड़े से पत्थर से सिर पर वार कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां पर हुलास मांडवी का शव पड़ा हुआ था।

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया

शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया। सभी आरोपी और सह आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी कुरूद से शराब लेकर पहुंचे थे। हुलास के पास शराब नहीं था उसने शराब पिलाने के लिए कहा साथियों ने उसे शराब पिला दी। इसी बीच हुलास उनसे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की भी धमकी दी।

जिससे सभी साथी आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग आठ आरोपी है, जिसमें दो नाबालिग हैं।दो मुख्य आरोपी हैं बाकी सभी सह आरोपी हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है, बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment