न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

IPS Bhawna Pandey: भावना पांडेय ने संभाली धमतरी जिले की कमान, चार्ज लेते ही ली पुलिस अफसरों की बैठक, बोली, कानून-व्यवस्था और जनविश्वास आधारित पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

आईपीएस अधिकारी भावना पांडेय ने धमतरी जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, पारदर्शी कार्यशैली और जनविश्वास आधारित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

July 13, 2026 12:49 PM
---Advertisement---

IPS Bhawna Pandey। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी भावना पांडेय ने मंगलवार को धमतरी जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विभागीय प्रक्रिया के तहत उन्हें कार्यभार सौंपा और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा चल रहे विशेष अभियानों की जानकारी दी।

पदभार ग्रहण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नई एसपी का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा का भरोसा जताया।

जनोन्मुखी पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद एसपी भावना पांडेय ने कहा कि धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोगों की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली अपनाई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि टीमवर्क ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यालय का किया निरीक्षण

पदभार ग्रहण करने के बाद नई एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों, अभिलेखों और कार्यालयीन व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने, रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एसपी भावना पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करते हुए लोगों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment