धमतरी। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस फेरबदल के तहत कई थाना और चौकियों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। खास बात यह है कि जिन थाना और चौकियों में अब तक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी प्रभारी थे, वहां अब निरीक्षक (Inspector) स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।
बेहतर पुलिसिंग के लिए बड़ा फैसला
धमतरी पुलिस के अनुसार, इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती से विवेचना की गुणवत्ता और पुलिस की मैदानी कार्रवाई में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार—
- निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी बनाया गया।
- निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया।
- निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बिरेझर बनाया गया।
- निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रुद्री नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी भेजा गया।
- निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोराई बनाया गया।
- निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई।
संवेदनशील क्षेत्रों में मिले निरीक्षक स्तर के प्रभारी
एसपी भावना पांडेय ने संवेदनशील थाना और चौकी क्षेत्रों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती को प्राथमिकता दी है। इससे अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के त्वरित निराकरण और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।










