धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां आज यानी मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस में अचानक आग लग गई.घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास की बताई जा रही है.वहीं समय रहते बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, एक निजी निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. उसी दौरान अचानक बस से धुआं निकलता दिखाई दिया.जिसे देख बस में सवार बच्चों और शिक्षक के बीच अफरा-तफरी मच गई.इस दौरान चालक ने तुरन्त ही बस को सड़क किनारे रोका और तत्काल सभी बच्चों व शिक्षक को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 25 बच्चे, एक शिक्षक, चालक और हेल्पर समेत कुल 28 लोग सवार थे, वहीं सूचना मिलते ही दमकल और 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पूरी तरह से फैलती उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
इस पूरे मामले में राहत की बात ये है कि रही घटना में किसी भी बच्चे या शिक्षक को कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षक को दूसरी बस की मदद से सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।



















