न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा ‘We Will Do It’ का संदेश, अरुण सार्वा बोले- मिलकर बनाएंगे विकसित भारत

धमतरी में सेवा संकल्प अभियान और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ। अरुण सार्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर को प्रेरणादायी बताया।

October 7, 2026 3:15 PM
सेवा संकल्प यात्रा में अरुण सार्वा
---Advertisement---11

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को धमतरी में सेवा संकल्प अभियान और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी यात्रा बताया।

अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, लोकतंत्र और संविधान से जुड़ी यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की इस लंबी यात्रा में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनका सामना करते हुए देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की सबसे महत्वपूर्ण बात ‘We Will Do It’ यानी ‘हम करके दिखाएंगे’ का संकल्प है। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास और सामूहिक शक्ति का संदेश है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

विकसित भारत 2047 सामूहिक संकल्प

अरुण सार्वा ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल केंद्र सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का साझा संकल्प है। भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने, देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने और युवाओं की प्रतिभा एवं ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। धमतरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जिस उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनविश्वास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गांव-गांव तक पहुंचाना है ‘हम करके दिखाएंगे’ का संदेश

अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल से यह प्रेरणा मिलती है कि बड़े लक्ष्य दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और सामूहिक भागीदारी से हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘We Will Do It’ का आत्मविश्वास दिया है। हमें इसी संकल्प को गांव-गांव तक लेकर जाना है। हम करेंगे, हम करके दिखाएंगे और हम सब मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। यही सेवा ज्योति यात्रा का संदेश है।”

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment