न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक नाबालिग घायल

June 27, 2026 10:14 AM
---Advertisement---

धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के गढ़ियापारा में शनिवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर पंडरीपानी से भीतररास की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि साथ मौजूद एक नाबालिग ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। चालक को गंभीर चोटें आई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन मरकाम (पिता- गुलाल मरकाम) के रूप में हुई है। घायल नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे के दौरान चालक के सिर और शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर किन कारणों से अनियंत्रित होकर पलटा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment