न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: धमतरी में पुलिस गश्त देखकर भागे युवक की मौत, हार्ट अटैक या कुछ और? घटना पर उठ रहे कई सवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस गश्त वाहन को देखकर भागे 27 वर्षीय योगेश जांगड़े की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जबकि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

July 5, 2026 10:44 AM
---Advertisement---

धमतरी। पुलिस को देखते ही युवक को हार्ट अटैक आ गया, इलाज के दौरान युवक की जान चली गयी। हैरान करने वाला ये मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया है। जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का दावा है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागने के दौरान युवक की सांस फूल गई और बाद में उसे हार्ट अटैक आया, जिसके चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हालांकि, घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।मृतक की पहचान 27 वर्षीय योगेश जांगड़े, निवासी जोधापुर वार्ड, के रूप में हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड स्थित कांटा तालाब के पास की बताई जा रही है।

पुलिस गश्त देखकर भागने का दावा

जानकारी के अनुसार, योगेश जांगड़े अपने कुछ दोस्तों के साथ कांटा तालाब के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक भागने लगे। बताया जा रहा है कि भागते समय योगेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी सांस तेजी से फूलने लगी।परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस का दावा—हार्ट अटैक से हुई मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र पाण्डेय के अनुसार, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। पुलिस का कहना है कि युवक के भागने के दौरान अत्यधिक सांस फूलने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी।हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौत की परिस्थितियों पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद कई सवाल भी सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर योगेश और उसके साथी आखिर क्यों भागे। वहीं, कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि युवक की मौत केवल हार्ट अटैक से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है।फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।

परिजनों ने नहीं की कोई शिकायत

पुलिस के अनुसार, अब तक मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।फिलहाल धमतरी में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजर पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment