न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद और प्रताड़ना का परिजनों ने लगाया आरोप

धमतरी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना, तलाक और अन्य विवादों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

October 4, 2026 10:41 AM
धमतरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
---Advertisement---11

धमतरी। धमतरी से एक हृदय विदारक खबरें आ रही है। पत्नी से प्रताड़ित एक पति ने जान दे दी। परिजनों ने इसे लेकर शिकायत भी दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक पति ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने युवक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि शादी के महज 15 दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था और युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था।परिजनों के मुताबिक, पत्नी करीब आठ महीने से पति से अलग रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। परिवार का दावा है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद पत्नी पति के साथ वापस नहीं लौटी।

पत्नी पर दबाव बनाने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने युवक पर तलाक लेने और तीन माह के गर्भ को गिराने का दबाव बनाया था। इसके अलावा माता-पिता से अलग रहने और अपने पिता से 25 लाख रुपये दिलाने की शर्त रखे जाने का भी आरोप लगाया गया है।परिजनों का कहना है कि इन विवादों के चलते युवक लगातार मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तलाक का मामला कोर्ट में था

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा था। करीब आठ महीने से दोनों अलग रह रहे थे। परिवार ने युवक की मौत के लिए कथित मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

ससुराल लौटने के लिए 25 लाख की डिमांड!

इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि जय प्रकाश पत्नी को वापस घर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. आरोप है कि पत्नी ने ससुराल लौटने के लिए पति के सामने 25 लाख रुपये की शर्त रखी थी. परिजनों का कहना है कि इस मांग और लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण जय प्रकाश काफी परेशान था. इसी बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार में मातम पसरा हुआ है. मामले को लेकर देवांगन समाज की ओर से भी कार्रवाई और न्याय की मांग की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment