धमतरी,20 अगस्त 2026। जिले के सिहावा नगरी वनांचल क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ, भालू जैसे खूंखार वन्यप्राणियों की आमद बनी हुई है,लिहाजा ग्रामीणों में डर होना लाजमी है।
वहीं अब बताया जा रहा है कि नगरी वन परिक्षेत्र के संबलपुर गांव में आज तड़के सुबह एक ग्रामीण तोरण नाग के बाड़ी में भालू घुस गया,सुबह घर का एक सदस्य दरवाजा खोला और अचानक देखा कि उनके बाड़ी में भालू मौजूद था,जिसके बाद समय रहते मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश चंदनिया सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर किया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग निकला।
वहीं गांव में भालू की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क कर रही है, साथ ही उनसे अनावश्यक जंगल और पहाड़ी वाले क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है।
माना जा रहा है कि भोजन पानी की तलाश करते भालू जंगल से गांव तक पहुंचा होगा, गौरतलब है कि सिहावा, नगरी क्षेत्र के ज्यादातर गांव घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ जिसे तेंदूआ और भालू जैसे वानप्रणियों के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।



















