न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को मिले 4814252500 रुपये, हारकर भी अरबपति बने अर्जेंटीनी प्लेयर, जानिये विश्व कप क्रिकेट और विश्व कप फुटबॉल चैंपियन बनने पर कितना मिलता है पैसा

FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन को चैंपियन बनने पर 50 मिलियन डॉलर, अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर मिले। जानिए 655 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड प्राइज पूल में किस टीम को कितनी इनामी राशि मिली।

July 20, 2026 3:16 AM
---Advertisement---

World Cup 2026 Prize Money। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म हो गया। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ केवल ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी भी स्पेन की झोली में आई।

प्राइज मनी इतनी है की सुनकर सभी चौक जायेंगे। दरअसल इस बार फीफा ने विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा 655 मिलियन डॉलर (करीब 5,600 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा था, जिसका फायदा केवल चैंपियन और उपविजेता ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को मिला।

चैंपियन स्पेन को मिला रिकॉर्ड इनाम

फाइनल में अतिरिक्त समय (Extra Time) के 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल की बदौलत स्पेन ने खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप की इस जीत के साथ स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब ₹481 करोड़) की रिकॉर्ड प्राइज मनी मिली, जो पुरुष फीफा विश्व कप इतिहास में किसी भी विजेता टीम को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि मानी जा रही है।वहीं फाइनल में हारने के बावजूद अर्जेंटीना भी खाली हाथ नहीं लौटी। उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब ₹318 करोड़) का इनाम मिला।

FIFA World Cup 2026 Prize Money List

पोजीशन इनामी राशि
🏆 चैंपियन (स्पेन) 50 मिलियन डॉलर
🥈 उपविजेता (अर्जेंटीना) 33 मिलियन डॉलर
🥉 तीसरा स्थान (इंग्लैंड) 29 मिलियन डॉलर
चौथा स्थान (फ्रांस) 27 मिलियन डॉलर
5वें से 8वें स्थान 19 मिलियन डॉलर
9वें से 16वें स्थान 15 मिलियन डॉलर
17वें से 32वें स्थान 11 मिलियन डॉलर
33वें से 48वें स्थान 9 मिलियन डॉलर

FIFA World Cup 2026 Prize Money 48 टीमों को मिला फायदा

इस बार पहली बार 48 टीमों के विस्तारित फॉर्मेट में विश्व कप आयोजित किया गया। इसी वजह से फीफा ने प्राइज मनी में भी बड़ी बढ़ोतरी की। शुरुआती दौर में बाहर होने वाली टीमों को भी पहले की तुलना में कहीं अधिक इनाम मिला।

सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगी राशि

फीफा की ओर से मिलने वाली प्राइज मनी संबंधित फुटबॉल संघों को दी जाती है। इसके बाद संबंधित संघ अपने नियमों के अनुसार खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच राशि का वितरण करते हैं।

क्रिकेट की तुलना में कितनी ज्यादा है प्राइज मनी

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद स्पेन पर पैसों की बारिश भी हुई है और उसे वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 480 करोड़ मिले हैं. जबकि उपविजेता अर्जेंटीना के खाते में करीब 318 करोड़ आए हैं। वर्ल्ड कप में हिस्सा लेनेवाली सभी टीमों को फ़ीफ़ा से ढेर सारे पैसे मिलेंगे। वहीं  टूर्नामेंट में 33वें से 48वें नंबर पर आनेवाली टीम को भी 9 मिलियन डॉलर या 86 करोड़ रुपये मिलेंगे।

अगर क्रिकेट विश्व कप चैंपियन से फुटबाल चैंपियन की बात करें तो प्राइज मनी में आसमान जमीन का फासला होता है।   क्रिकेट से इसकी तुलना करें तो क्रिकेट के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को $3.6 million (क़रीब 35 करोड़ रुपये), वहीं क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड चैंपियन को $2.24 million (22 करोड़ रुपये) और टी-20 वर्ल्ड चैंपियन को $2.45 million (क़रीब 24 करोड़) रुपये की इनामी रकम ही मिलती है।

क्रिकेट को लेकर भले ही एशियाई देश में ज्यादा क्रेज दिखता हो, लेकिन हकीकत में आज भी विश्व स्तर पर फुटबॉल के दर्शक सबसे ज्यादा है। कहा भी जाता है कि फुटबॉल के दर्शक ज्यादा जुनूनी होते हैं। इसी विश्व कप के दौरान कई बार हार जीत को लेकर दर्शक आपस में उलझते रहे। सोशल मीडिया की बात करें, तो शायद ही कोई दिन ऐसा था, जिस दिन फीफा विश्व कप एक्स हैंडल पर ट्रेंड ना कर रहा हो। इस बार के विश्व कप की बात करें तो कई बेहतरीन खिलाड़ियों की साख इस बार दांव पर थी, लेकिन आखिरकार जीत का परचम स्पेन ने लहराया। जिस शानदार अंदाज में स्पेन चैंपियन बना, उससे एक बात तो साफ है कि स्पेन की लास्ट टाइम तक की रणनीति बहुत शानदार रही। जिन जिन प्लेयर को जो टास्क मिला था, उसकी जिम्मेदारी उन्होंने अच्छे से निभाया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment