Police Transfer। जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 2 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 4 प्रधान आरक्षकों सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में जिले के कई थानों को नए थाना प्रभारी भी मिले हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
• निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को मैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
• निरीक्षक भोगराज ध्रुव को अमलीपदर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को इंदागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
• उपनिरीक्षक जितेंद्र विजयवार अब पिपरछेड़ी थाना प्रभारी का पद संभालेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग में यह तबादला प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थ अधिकारियों से संबंधित थाना क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर अपेक्षाएं जताई जा रही हैं।
एसपी वेदव्रत सिरमौर द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



















